Banka News: मंदार महोत्सव 2020 का हुआ भव्य शुभारंभ

ग्राम समाचार,बौंसी,  बांका । प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मंदार महोत्सव 2020 का भव्य शुभारंभ किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता बांका सांसद गिरधारी यादव ने किया। सर्वप्रथम भूमि एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने मुनिस्वर कृषि केन्द्र में फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके पश्चात बाल पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामनारायण मंडल ने दीप प्रज्वलित कर मंदार महोत्सव 2020 का आगाज किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान गाया।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अपने भाषण में बताया कि हम लोग काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि बांका को बेमिसाल बांका बनाया जा सके।

 अमरपुर  विधायक जनार्दन मांझी ने मंच पर यह बताया कि जिलाधिकारी कुंदन कुमार की देखरेख में बांका उन्नयन का कार्य काफी प्रगति पर है और इसकी सराहना  देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बांका सांसद गिरधारी यादव ने जल जीवन हरियाली योजना पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने मंदार पावन क्षेत्र की विस्तृत व्याख्या की और साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गिनाया।

इस दौरान पूरे मेले की निगरानी ड्रोन से की जा रही थी। मेले में सबसे आकर्षण का केंद्र इस बार मुनीश्वर कृषि केंद्र  रहा जो जल जीवन हरियाली योजना को दर्शा रहा है, इसके अलावा ग्राम श्री मेला में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई ।सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉलों को लोगो ने काफी सराहा।
मौके पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, बांका सांसद गिरधारी यादव, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी,सदस्य राज्य महिला आयोग निक्की हेम्ब्रम,जिलाधिकारी कुंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता और बौंसी प्रमुख बाबू राम बास्की मौजूद थे।

                        -  सुनील कुमार, ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।
Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: