Banka News : मकर संक्रांति को लेकर सज गया बाजार, शुगर फ्री तिलकुट हैं खास

ग्राम समाचार,रजौन,  बांका।  15 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बांका जिले के रजौन बाजार में भी मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट का बाजार सज गया हैं। शहर के सभी चौक-चौराहों पर तिलकुट के कई वेरायटी उपलब्ध हैं। खासकर इस बार बाजार में शुगर फ्री तिलकुट भी उपलब्ध हैं।

सर्दी में तिल खाना स्वास्थ्य और वैज्ञानिक दृष्टि से अच्छा माना जाता हैं। इसलिए मकर संक्रांति के दिन तिल खाने और दान की परंपरा रही हैं। कुछ साल पहले तक यहां गया के तिलकुट ही खरीदे जाते थे. कुछ वर्षों से भागलपुर व बांका में ही कई किस्म और उत्तम क्वालिटी के तिलकुट मिलने लगे हैं। ऐसे में अब लोग अपने निकटवर्ती बाजार में ही बने तिलकुट की खरीदारी कर रहे हैं। इसबार बाजार में तिल काफी महंगा हो गया हैं, जिसके कारण पिछले साल की अपेक्षा बाजार सुस्त भी हैं। 

इस बार मकर संक्रांति के बाजार में तिलकुट दुकान में गुड़, चीनी, खोवा, रेवड़ी, तिलपट्टी, चूड़ा का लाई और तिल के अन्य सामान मिल रहे हैं। एक महीने से भी अधिक समय से दुकानदार मकर संक्रांति की तैयारी में जुट जाते हैं। लोगों का कहना हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर-फ्री तिलकुट बाजार में मिल रहे हैं। गुड़ और चीनी के तिलकुट 240 और शुगर फ्री 300 रुपए की दर से मिल रहा हैं। तिल पापड़ी 240, रेवड़ी 140, खोवा का तिलकुट 340 रुपए प्रति किलो वहीं, लाई 20 रुपए पैकेट, चूड़ा लाई 20 रुपए पैकेट मिल रहा हैं। बहरहाल मकर संक्रांति को लेकर हर साल बाजार सजते हैं, लेकिन इस साल मकर संक्रांति को लेकर शुगर फ्री तिलकूट बाजार में खास हैं।

- अमित कुमार झा,ग्राम समाचार, रजौन,  बांका।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें