Ranchi News: हेमंत सरकार ने जनता के लिए बड़ा फैसला, ट्रैफिक जुर्माना पर मुख्य सचिव व डीजीपी को दिया निर्देश

ग्राम समाचार (रांची)। जनता की परेशानी पर सीएम ने लिया संज्ञान। सरकार ने जनता के लिए बड़ा फैसला ट्रैफिक जुर्माना पर  मुख्य सचिव व डीजीपी को दिया निर्देश
उन्होंने कहा कि जबतक सिस्टम ऑनलाइन नहीं हो जाता तब तक चालान नहीं काटा जायेगा

रांची में ट्रैफिक पुलिस बिना किसी पूर्व व्यवस्था के चालान वसूल रही है, जिससे आय दिन लोगों को अपना कामकाज छोड़कर पूरा दिन अपना फाइन भरने में लगा दे रहे है। लोगो को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगो की परेशानियों को देखते हुए हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव को आदेश दिया है की जबतक सिस्टम ऑनलाइन नहीं हो जाता तब तक चालान नहीं काटा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कतार में  खड़े होकर लोगों को जुर्माना जमा करने में कठिनाई हो रही है।
 ऐसे में इस व्यवस्था को समाप्त किया जाये। कानूनी अड़चन देखते हुए वसूली पर रोक लगाएं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी नाराजगी जतायी है कि जब जुर्माने की रसीद ऑनलाइन दी जाती है, तो पैसा ऑनलाइन जमा क्यों नहीं लिया जाता है ? क्या यह पूरी व्यवस्था आम जनता को परेशान करने की लिए है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही ये कह दिया है की उनकी सरकार में ऐसा कोई काम नहीं होगा जिससे जनता को परेशान होना पड़े।

- ग्राम समाचार(रांची)।
Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें