ग्राम समाचार गोड्डा। गोड्डा स्थित समाहरणालय के सभागार में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम कर लिया। शनिवार को आयोजित इस वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के रूप में प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल ,तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर अराधना सुमन, ने भाग लिया।
बाद विवाद प्रतियोगिता में जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोड्डा, कस्तूरबा गांधी बालिकाआवासीय विद्यालय पोड़ैयाहाट, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुंदरपहाड़ी ,कस्तूरबा गांधी बालिकाआवासीय विद्यालय पथरगामा,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बसंतराय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय महागामा,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मेहरमा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ठाकुरगंगटी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बोआरीजोर एवं प्लस टू हाई स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोड्डा की आकांक्षा कुमारी को 3000 रू. व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जबकि द्वितीय पुरस्कार प्लस टू उच्च विद्यालय गोड्डा की निशा रानी को 2000 रू. एवं प्रशस्ति पत्र देकर ,तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बसंतराय श्री शबनम खातून को 1000 रू. तथा कस्तूरबा गांधी बालिकाआवासीय विद्यालय बोआरीजोर की प्रीति कुमारी को 1000 सह प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रशिक्षु आईएएस ऋतुराज ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूलों में भी ऐसे वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन की जाए ताकि बच्चों में अपने अभिव्यक्ति प्रकट करने की क्षमता का विकास हो। मौके पर स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।
- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें