अदाणी स्वच्छाग्रह ने स्कूलों में मनाया विश्व शौचालय दिवस

ग्राम समाचार गोड्डा।  विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पोडैयाहाट प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, बक्सरा और गोड्डा प्रखंड के मध्य विद्यालय पटवा में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए अपने स्कूल के साथ साथ घर-परिवार में भी स्वच्छतता बरतने का संदेश दिया। स्कूलों में यह कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन के स्वच्छाग्रह अभियान के तहत आयोजित किया गया था। अदाणी-स्वच्छाग्रह की टीम ने स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया जिसके बाद सभी बच्चों को सदभावना पुरस्कार भी दिया गया। 



इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकों तथा अदाणी फाउंडेशन की अधिकारियों ने बच्चों को मतदान से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की ताकि बच्चे अपने परिवारवालों को मतदान करने के लिए जागरूक कर सकें।  इस अवसर पर संगिनी निभा, रेणु, बबिता के अलावा स्कूल के शिक्षक मीरा देवी, प्रवीण कुमार, राम कृष्ण पंडित, विकास भारती आदि मौजूद थे।

- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें