ग्राम समाचार जामताड़ा (झारखंड)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोड्डा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि अगर सूबे में हमारी सरकार बनी तो 10 दिनों के अंदर पारा शिक्षकों एवं सभी संविदा कर्मियों होंगे स्थायी।
बताते चलें कि विस चुनाव को लेकर अपने पार्टी के उम्मीदवार इरफान अंसारी को ऐतिहासिक जीत दर्ज दिलाने के लिए पूर्व सांसद ने नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया साथ ही पारा शिक्षक संघ के नेताओं से भी संपर्क किया और कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने जितने भी जुल्म आप पर ढाए हैं ,मेरी सरकार बनेगी तो हम आप लोगों को महरम लगाने का काम करेंगे। जितने भी स्कूल भाजपा सरकार ने मर्ज कर दिया है,सारे विद्यालय को हमारी सरकार फिर से खुलवा देगी।साथ में आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,सहिया, रसोईया सभी को सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा। झारखंड के किसानों को कर्जा माफ कर दी जाएगी और बिजली बिल में भी सब्सिडी दिया जाएगा।
मौके पर नारायणपुर राजा मनमोहन सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट देवानंद सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल , बैजनाथ पंडित,कमल महतो, गोलक यादव ,गौरी तिवारी, पूर्व पंचम नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार जामताड़ा ब्यूरो रिपोर्ट।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें