ग्राम समाचार,बोआरीजोर(गोड्डा)। प्रखंड क्षेत्र के बड़ा बोआरीजोर पंचायत अंतर्गत मांगरा गांव में नवसृजित आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए बुधवार को आम सभा का आयोजन किया गया था।
प्रधान टोला मांझीथान के पास आगनवाड़ी केंद्र में हुए आम सभा में सेविका पद के अभ्यर्थी के बीच मेधा अंक के आधार पर सविना मुर्मू को सर्वसम्मति से मांगरा आगनबाड़ी केंद्र का सेविका में चयन किया गया।जिला से आए बतौर,पर्यवेक्षक अधिकारी सलखु हेम्ब्रम,सुपरवाइजर चंदा रविदास,जिला परिषद बाबूलाल मरांडी मुखिया मरांगमय टुडू के उपस्थिति में सविना मुर्मू को सेविका पद पर औपबंधिक प्रमाण पत्र सौपें गये। बैठक में एनम रिता देवी,ग्राम प्रधान बुधराय सोरेन,पंचायत समिति पुतल देवी,मांगरा प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक विष्णुदेव मंडल,पंचायत सचिव एव काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें