Pakur News: विलय हुये विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराये- प्रखंड विकास पदाधिकारी


ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुधवार को आगामी मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय होने वाले परीक्षा को लेकर प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अमड़ापाड़ा में मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय परीक्षा हेतु 2 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उक्त दोंनो केन्द्रों में कोविड-19 के गाईडलाइन का पूर्ण रूप से अनुपालन कराते हुए परीक्षा करवाने का निदेश दिया गया साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वैसे विद्यालय भवन जो विलय के पश्चात बंद पड़े हुए हैं उसकी सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ताकि उन भवनों का प्रयोग अन्य सरकारी कार्यों हेतु किया जा सके.बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक समेत अन्य उपस्थित थें.

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें