Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मासिक मीटिंग किसान भवन में सम्पन्न हुई

रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मासिक मीटिंग किसान भवन में सम्पन्न हुई. किसान भवन में मीटिंग कर संगठन विस्तार किया आगामी रणनीति तैयार की.


रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मासिक मीटिंग रोशन लाल दरोगा की अध्यक्षता में किसान भवन अनाज मंडी रेवाड़ी में सम्पन्न हुई. समय सिंह प्रधान ने बताया कि प्राइवेट व्यापारी द्वारा बाजरा खरीद चल रही है सरकार ने कहा था कि उन पर हम 600 रुपए भावांतर देगे 72 घण्टे में लगभग एक महीने से इन्होंने खरीद स्तर पर चल रही है. MSP पर एक दाना भी नहीं खरीदा ओर भावांतर का भी कोई आता पता नहीं किसानों का यूनियन का सरकार पर से भरोसा उठ चुका है. क्योंकि वर्ष 2023-2024 का रुपए अभी तक किसानों के खाते में नहीं आया है हमे आशंका नहीं पूरा अंदाजा है कि भावान्तर के रुपए आने मुश्किल है एक किस्त डाल देगे आगे नहीं डालेंगे ये इलाका कमजोरो का है यहां की बीजेपी के नेता भी नहीं बोल रहे ओर ऑपरेशन तो कहीं देख ही नहीं रही ये धान पर भावान्तर पर क्यों नहीं दे रहा बाजरा पर भावांतर क्या देता क्यूंकि वहां की किसान यूनियन वह किसान नेता मौजूद हैं और बीजेपी के नेता भी आवाज उठाते है.


फसल बीमा योजना 2024-2025-2026 का एक रुपए भी किसानों के खाते में नहीं आया है अधिकारी कृषि अधिकारी बीमा कंपनी मिली हुई है दोनों ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी हम सरकार से मांग करते हैं कि अधिकारी पर भी कार्रवाई हो ओर बीमा कंपनी को भी ब्लैकलिस्ट किया जाए छतिपूर्ति पोर्टल रेवाड़ी में खुला था उसका रुपए अब तक किसानों के खाते में नहीं आया है 25 नवंबर को राष्ट्रीय महा पंचायत भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा कुरूक्षेत्र पीपली में सम्पन्न होगी उस में रेवाड़ी से सैकड़ों पद अधिकारी वह महिला टीम जाएगी इस पर प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आने वाले कुछ दिनों में किसानों की समस्या समाधान नहीं हुआ तो डीसी गेट या कृषि अधिकारी के गेट के ताला निश्चित रूप से लगा देगे सरकार ने जो तैयारी करनी हो तैयारी करें इस मौके पर मुन्नी बूढ़पुर, कमल किशनगढ़, श्याम सुंदर थानेदार, कृष्ण सैनी, मनीषा यादव, सपना, रीना, सविता दहिया नीलम, पूनम को सम्मानित भी किया. इस मौके पर कुलदीप, ओपी लुहाना, सतबीर लुहाना, करतार सिंह, रामजस, वेद सुल्तानिया, सुरेश रामगढ़ व अन्य कई पदअधिकारी मोजूद रहे.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें