Rewari News :: यादव कल्याण सभा की ओर से 12वा वार्षिक उत्सव प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन, करीब 540 प्रतिभाओं एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया


रेवाड़ी में यादव कल्याण सभा की ओर से 12वा वार्षिक उत्सव प्रतिभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन. श्रीकृष्ण भवन में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में करीब 540 प्रतिभाओं एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. सभा में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री एवं प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.



रेवाड़ी में स्थानीय श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. जिसमें प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए करीब 540 प्रतिभाओं व प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभा के मुख्य संरक्षक महंत लालदास महाराज की अध्यक्षता आयोजित समारोह में पूर्व कुलपति डॉ. सुषमा यादव मुख्य अतिथि रही। 


एचपीएससी की सदस्या ममता यादव तथा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ लाली यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। सभा के अध्यक्ष रामबीर यादव स्वागत अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर कमांडेंट आरके यादव के संपादन में यादव गौरव पत्रिका का संपादन किया गया।


समारोह में आईएएस, एचसीएस, पीएचडी, नीट, आईआईटी, आईआईएम, नेट जेआरएफ, 10+2, व 10 कक्षा की प्रतिभाओं को व साहित्य, कला, संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न वर्गों के पुरस्कार एव सम्मान प्रदान किए गए। 


साहित्य में शुभराम शास्त्री, महिला सशक्तिकरण में प्रोफेसर धीरज यादव, खेल में रमन कोच व पांच अन्य,समाज सेवा में राजकुमार कोरपोरेट में आर पी यादव, पर्यावरण में सत्यदेव कृषि में डॉ नरेश पत्रकारिता में कोमल राव व हरिओम चिकित्सा शिविर के लिए डॉ एस पी यादव व डॉ अनिल यादव आदि अन्य 540 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 


सभा में धर्माचार्य धीरेंद्र शास्त्री तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी की विवादित व्यक्तव्यों के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर स्वामी समर्पणानंद महाराज, योगेंद्र ब्रह्मचारी भी उपस्थित रहे।


सभा के प्रधान रामबीर यादव ने शाब्दिक अभिनंदन तथा महासचिव प्रोफेसर सतीश यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में रंधीर कापड़ीवास पूर्व विधायक, संरक्षक प्रो. आरएस यादव, कमांडेंट आर के यादव, प्रो एस पी यादव, डॉ एम एस यादव, संजय, प्रो प्रमोद यादव, डॉ एलएस यादव, डॉ आर के यादव, प्रोमिला, पी एस यादव, दलीप सिंह, मनोज, सुरेन्द्र, मुकेश, राम अवतार आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 


सभा की ओर से मेहमानों का स्मृति चिन्ह भेंट किए। महासचिव जसवंत सिंह यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। प्रोफेसर शशि भूषण यादव, विजयपाल, जगत सिंह, समय सिंह, अमर सिंह, राम सिंह, गोकल राम, राकेश राव, अजय कुमार, दुलीचंद यादव, समय सिंह, भूपेंद्र यादव डॉ अनिल आदि ने विभिन्न प्रभार संभाले।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें