Rewari News :: डीसी अभिषेक मीणा ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया

रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने समस्त जिलावासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने दिवाली के साथ-साथ छोटी दिवाली, गोवर्धन और भैया दूज की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। ये पर्व हमें सुख-समृद्धि, स्वच्छता, सकारात्मकता, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।



डीसी ने जिलावासियों से अपील की कि दीपोत्सव को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव सभी के जीवन में नई खुशियां, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें