देशोरी मेल के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढाँड़ा, विधायक जस्सी पेटवाड़, ओलंपियन विनेश फोगाट सहित अन्य मंत्रियों, विधायकों और सामाजिक संगठनों को मिलकर दिया न्योता, सभी ने शामिल होने का पूरा आश्वासन दिया.
बावल में 23 नवंबर को होने जा रही देशोरी मेल को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में आयोजकों की टीम ने प्रदेश की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया। टीम ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और जुलाना की विधायक एवं ओलंपियन खिलाड़ी विनेश फोगाट से भेंट कर उन्हें देशोरी मेल में पधारने का न्योता दिया।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं कॉमनवेल्थ चैंपियन सोमबीर राठी, ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा, नैन खाप से प्रेम सिंह नैन, इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय सचिव एवं गंगा ग्रुप के एमडी डॉ नवीन नैन भालसी तथा उग्राखेड़ी (पानीपत) के डॉ. कदम सिंह मलिक को भी आमंत्रित किया गया।
सभी गणमान्य लोगों ने आयोजन की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे 100 प्रतिशत देशोरी मेल में शामिल होंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका बावल के चेयरमैन वीरेंद्र महलावत एडवोकेट , अधिवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह, चौधरी हरिराम, चौधरी सुल्तान सिंह, भारत महलावत एडवोकेट, धर्मबीर पहलवान, महेंद्र पहलवान, तुलसीदास जांगिड़, अमित महलावत, बीर सिंह चौधरी, उग्राखेड़ी से रजत मलिक और एडवोकेट सिद्धार्थ चौधरी सहित अन्य लोगों का दल मौजूद रहा।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें