Rewari News :: जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपक और खुशियां बांटकर दीपावली पर्व मनाया

रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर रेवाड़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। संस्था की चेयरपर्सन एवं प्रदेश अध्यक्ष मेनका सोनी के नेतृत्व में टीम ने ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों और गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खील-बताशे, मोमबत्तियां और दीपक वितरित किए।



इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों और श्रमिक परिवारों के साथ दीपावली मनाई और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। मेनका सोनी ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर अधिक से अधिक मिट्टी के दीपक जलाएं और पटाखों का कम से कम इस्तेमाल करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।

मेनका सोनी ने कहा कि जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट केवल एक क्षेत्र तक सीमित न रहकर हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भी सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करता है। संस्था का प्रयास रहता है कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को उपेक्षित महसूस न करे।


उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर होली, दीपावली जैसे त्योहारों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने के अलावा सर्दी और गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, कोषाअध्यक्ष प्रकाश वर्मा, बावल हल्का प्रधान निर्मला देवी, मीनू शर्मा, रतनलाल सोनी और मयंक वर्मा, कोशिकी वशिष्ट,सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें