Rewari News :: बाल भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 मामले, 9 का मौके पर किया निवारण, "आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी." :: रणबीर गंगवा


हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में रेवाड़ी के बाल भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक. बैठक में रखे गए कुल 13 मामले, 9 का मौके पर किया निवारण, 4 परिवादों में आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश. मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा, "आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी."


हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निवारण में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाए। हरियाणा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति से पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 


रेवाड़ी शहर के बाल भवन में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जमाबंदी के रिकॉर्ड में हिस्सेदारों के नाम गलत दर्ज कराने और सोसायटी में काम की अदायगी से जुड़ी शिकायतों पर अब लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जाएगी। मंत्री रणबीर गंगवा ने मीटिंग में अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिए। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 9 का निपटारा कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


गांव पीवरा में जमाबंदी की मलकियत में हिस्सेदारों के नाम गलत दर्ज करवाने की शिकायत पर मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में पूरे रिकॉर्ड की जांच कराने और आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा की सोसायटी में किए गए काम की अदायगी नहीं होने की शिकायत पर भी मंत्री ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि जांच में सहयोग नहीं करने वाले संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।


बैठक में मंत्री ने कुल 13 मामले रखे गए, जिनमें से 9 का निवारण कर दिया गया। वहीं 4 परिवादों में आगामी बैठक में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गांव पीवरा में जमाबंदी की मलकीयत में हिस्सेदारों का नाम गलत दर्ज करवाने के मामले में एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण रिकॉर्ड जांच कर आगामी बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा द्वारा सोसायटी में किए गए कार्य की अदायगी न करने की शिकायत में जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। 


बैठक में राधा कृष्ण सोसायटी सुठानी के निवासियों ने बताया कि पिछली मीटिंग के आदेश के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिले है। जिस पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली निगम से जुड़े अन्य मामलों में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लाइनमैंन द्वारा मीटर लगवाने के नाम पर पैसे लेने के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों को ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों को शामिल करते हुए जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ परिवाद के मामले कोर्ट में विचाराधीन रहने के पाए गए। परिवेदना समिति की बैठक में कुछ मामले अवैध कब्जे से संबंधित थे। मंत्री ने इन मामलों में अधिकारियों को जांच करते हुए निवारण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, परिवार पहचान पत्र स्टेट कॉर्डिनेटर डा. सतीश खोला, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा जिला प्रशासन से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एएसपी दीपिका अग्रवाल, रेवाड़ी के एसडीएम दलबीर सिंह, बावल के एसडीएम संजीव कुमार और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें