हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी जिले के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए 34,828.77 लाख रुपये (करीब 348.28 करोड़ रुपये) की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल के निर्माण से रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनने से मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें जिले में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेवाड़ी नागरिक अस्पताल की परियोजना क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
*स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की प्राथमिकता में रहा रेवाड़ी का स्वास्थ्य ढांचा*
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस बड़ी परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है, ताकि आम आदमी को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि 348.28 करोड़ रुपये की यह मंजूरी केवल एक अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति नहीं, बल्कि रेवाड़ी के लाखों लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। अस्पताल के निर्माण से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अपने ही जिले में मिल सकेगा।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें