राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार 29 नवंबर को स्थानीय नवनिर्माणाधीन बस स्टैंड के नजदीक महाराजा दक्ष प्रजापति चौक के सौंदर्यकरण सहित महाराजा दक्ष प्रजापति जी की भव्य प्रतिमा लगवाने को लेकर जनसंवाद समारोह आयोजित होगा । समारोह में मंच के कार्यकर्तागण,प्रजापति समाज सहित सर्वसमाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे ।
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि चौक- चौराहों के सौंदर्यीकरण,नयी प्रतिमाओं की स्थापना एवं महापुरुषों,शहीदों,सभी धर्मों के आराध्यों की सार्वजनिक प्रतिमाओं के समुचित रखरखाव,साफ-सफाई,प्रतिदिन माल्यार्पण,छतरियां लगवाने व रात्री लाइटिंग आदि कार्यों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंच ने विशेष मुहिम शुरू की है । मुहिम के अंतर्गत शहर के झज्जर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा,महाराजा शूर सैनी चौक स्थित महाराजा शूर सैनी जी की प्रतिमा तथा हूडा बाईपास-सनसिटी स्थित संत कबीर चौक की ज्वलंत समस्याओं एवं जनहितकारी मांगों को लेकर मंच की ओर से जोरदार आवाजें बुलंद की जा चुकी हैं । इसी कड़ी में सामाजिक सरोकार के तहत चतुर्थ जनसंवाद समारोह 29 नवंबर को महाराजा दक्ष प्रजापति चौक पर प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर हरिकिशन प्रजापति,कोकी प्रजापति,संजय कुमार प्रजापति,बीर सिंह प्रजापति,दौलत राम प्रजापति,धनीराम प्रजापति,डॉ. सुरेंद्र वर्मा प्रजापति,सुरेंद्र प्रजापति रामपुरा वाले,के. के. बंसीवाल प्रजापति,प्रभुदयाल प्रजापति,डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति,ओमप्रकाश प्रजापति,हंसराज प्रजापति,राजेश वर्मा प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अन्य अनेक आम व खास पुरुष-महिलाशक्ति-युवाशक्ति-बालवीर एवं विचारवान सर्वसमाज के लोगों में भारी उत्साह है । इस सिलसिले में सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच,प्रजापति समाज सहित सर्वसमाज के लोगों की ओर से महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर माल्यार्पण करके दक्ष प्रजापति चौक पर महाराजा दक्ष प्रजापति जी की भव्य एवं विराट प्रतिमा जल्द स्थापित करवाने,दक्ष प्रजापति चौक के सौंदर्यकरण,रखरखाव,रात्रि लाइटिंग आदि संबंधित जरूरी बातों पर विचार- विमर्श करके जनहित में आवाज बुलंद की जाएगी ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें