Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी के विद्यार्थियों ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने पैट्रियॉटिक ग्रुप सॉन्ग में द्वितीय स्थान, बेस्ट ड्रामेबाज़ में द्वितीय स्थान, क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान, फन गेम्स में तृतीय स्थान तथा वन एक्ट प्ले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



इन सभी विजेता विद्यार्थियों को आज 14 नवंबर 2026 को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को हरियाणा के राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन राजेन्द्र सैनी जी, डायरेक्टर, नवीन सैनी जी, जितेंद्र सैनी जी एवं हेमंत सैनी जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें