Rewari News :: मंदिरों में अंकूट का प्रसाद वितरण कर गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया



देशभर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया. गोवर्धन के उपलक्ष में मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण. अनाज मंडी शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.


पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की धूम रही. मंगलवार को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में मंदिरों में अंकूट का प्रसाद वितरण किया गया. वहीं घरों में परंपरागत तरीके से गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर गोवर्धन पूजा की गई. रेवाड़ी नई अनाज मंडी शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने शिरकत की. दोपहर 12 बजे पंडित मोहनलाल ने विधिवत आरती पूजन करवाकर विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र मीणा आईपीएस के द्वारा भगवान लक्ष्मी नारायण, श्याम बाबा एवं शिव जी के भोग लगाने के बाद अनाज मंडी व्यापारियों द्वारा शिव मंदिर से प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। 


इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार सभी व्यापारियों ने अन्नकूट प्रसाद का आयोजन एकजुटता के साथ किया है। इसी प्रकार समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते रहें यही उम्मीद रखता हूं। एसपी हेमेन्द्र सिंह ने सभी व्यापारियों के द्वारा किए गए अन्नकूट प्रसाद के पर्व गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दी। व्यापारियों ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। 


नई अनाज मंडी मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव के आदेशानुसार गोवर्धन केे चलते मंडी में सभी प्रकार का खरीद फरोख्त कारोबार बंद रहा। इस अवसर पर अनाज मंडी के सभी व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें