Haryana News :: नए परिसीमन के तहत विधानसभा और लोकसभा सीटों का अनुसूचित जाति व महिला वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण रोटेशन से किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ

नयागांव चंडीगढ़ - आज स्थानीय लाइम वुड होटल में समस्त राजपूत प्रतिनिधि सभा की कार्यकारिणी बैठक राव नरेश चौहान 'राष्ट्रपूत' की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। हरियाणा राज्य और चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र की हीरक जयंती अवसर पर क्षेत्र वासियों को हर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्तावित जातिगत जनगणना में समाज के लोगों से जाति के कॉलम में सिर्फ राजपूत लिखने की अपील की गई। अन्य समाज के लोग जो अपनी जाति के साथ राजपूत भी लिखते हैं उनसे भी सिर्फ अपनी जाति का नाम लिखने का आग्रह किया ताकि उनको मिलने वाले सरकारी आरक्षण पर कोई आंच न आने पाए। राजपूत समाज के किन्हीं परिस्थितियों के कारण धर्म/पंथ परिवर्तन के शिकार हुए लोगों को भी जाति के कॉलम में राजपूत ही लिखने का आग्रह किया गया।


दूसरे प्रस्ताव में प्रस्तावित परिसीमन के तहत अनुसूचित जाति व महिला वर्ग के लिए आरक्षित की जाने वाली विधानसभा और लोकसभा सीटों को रोटेशन के आधार पर निर्धारित किए जाने की मांग की गई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 डी और 243 टी में स्थानीय निकाय व पंचायत राज का इन सीटों के लिए आरक्षण रोटेशन के हिसाब से किया जाता है लेकिन लोकसभा और विधानसभा की सीटों के लिए संविधान के अनुच्छेद 330 वह 332 में अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को ही इन वर्गों के लिए आरक्षित किया जाता है जो संविधान के प्रावधानों का अपने आप में विरोधाभास है। परिणाम स्वरूप अनुसूचित जाति वर्ग को पिछले पांच दशक से कुछ सीटों तक ही सीमित रखा जाता रहा है जबकि हर लोकसभा और हर विधानसभा में अनुसूचित जाति व महिला वर्ग की संख्या लगभग बराबर चली आ रही है। तीसरे प्रस्ताव में समाज की आधी आबादी को प्रस्तावित महिला आरक्षण के लिए सशक्त और प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।


डॉ विजय सिंह नंबरदार को सभा का हरियाणा प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। 


हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में पहले से कार्यरत जिला, प्रदेश और अखिल भारतीय स्तर की सभाओं से समन्वय बैठाकर इन प्रस्तावों के लिए जन जागृति अभियान शुरू करने का निर्णय भी लिया गया।


आज की बैठक में सर्व श्री विक्रम सिंह चौहान, डॉक्टर विजय सिंह नम्बरदार, ठाकुर जयमल सिंह, प्रदीप राणा, नरेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह बिष्ट, दविंदर सिंह राणा, रविंद्र सिंह परमार, ठाकुर रतन लाल, राहुल चौहान, मनोज पुंडीर एडवोकेट, अरुण कुमार कपिल चौहान रमन राजपूत निखिल चौहान गगनदीप राणा आदित्य राना और संजय राणा आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें