Rewari News :: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला-बोल प्रदर्शन जारी, प्रेस वार्ता कर एक नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली रैली का निमंत्रण दिया

देश व प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला-बोल प्रदर्शन जारी. वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारों के साथ पुतला फूंका* रेवाड़ी के जाटूसाना ब्लॉक के बेरली कला में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी के कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर एक नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली रैली का निमंत्रण दिया.


रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को ब्लॉक जाटूसाना के बेरली कलां गांव के बस स्टैंड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगाते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर गहरा रोष जताया.पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की गई। 



रेवाड़ी में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी के कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी राजेश लिलोठिया ने मुख्य चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफा की मांग की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और जनता को उससे पूरी पारदर्शिता की अपेक्षा रहती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर नागरिकों के मन में सवाल उठ रहे हैं तो उनका स्पष्ट तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। 


कांग्रेस जिला प्रभारी ने आरोप लगाया कि हरियाणा और अन्य राज्यों में भाजपा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के जरिए भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सड़क से सदन तक मतदाता अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे। आगामी 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महा रैली होगी जिसमें देशभर से लाख लाखों लोग पहुंचकर चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार की स्थिति की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे. विरोध प्रदर्शन में AICC प्रभारी राजेश लिलोठिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश यादव, नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी और शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी दीवान सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।


इस अवसर पर जाटूसाना ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सरपंच, नाहड़ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत लुखी, जिला पार्षद विनोद लीलोड, चेयरमैन हनी तनेजा, जिला सचिव मनीषा यादव, पूर्व जिला पार्षद जिले सिंह, गजराज सरपंच पल्हावास जिला उपाध्यक्ष, अरुण सरपंच, नरेश झाल, विजय ठेकेदार बुडोली, कैलाश भोतवास, वेद जाडरा, रणवीर सरपंच मुरलीपुर, मिंटू सीहा, रामोतार जांगड़ा मोतला कलां, राज सिंह रोढ़ाई, महेश पैहराजवास, राजवीर कंवाली, दिलभर सरपंच जीवड़ा, रामानंद सरपंच पैराजवास, कुश डहीना, सोनू सरपंच चौकी, प्रेम सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल भोतवास, राजकुमार सरपंच बालधन कलां, धर्मवीर प्रधान बालधन खुर्द, रतन सिंह कुमरोधा, सतवीर नैन सिंहपुरा, सतीश पंडित कारोली, डॉ. विक्रम बेरली कलां, जगमाल नांगल पठानी एक्स सरपंच, महिपाल फतेहपुरी, धर्मेंद्र बेरली कलाँ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें