रेवाड़ी में चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरुषों,शहीदों व सभी धर्मों के आराध्यों की प्रतिमाओं की सम्मानजनक देखरेख, सौंदर्यकरण, रात्रि लाइटिंग, माल्यार्पण एवं साज-सज्जा की स्थायी व्यवस्था तुरंत शुरु करके व्यावहारिक तौर पर रेगुलर अमल में लाने को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने जोरदार आवाज बुलंद की है।
इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने विश्वकर्मा समाज तथा शहर के आम नागरिकों के साथ स्थानीय झज्जर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जनसंवाद किया और गगनभेदी नारों के बीच उक्त अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार,राजीव कुमार,जगमोहन यदुवंशी,सुरेश शर्मा,विश्वकर्मा समाज के सीनियर लीडर नरेश शर्मा, प्यारेलाल जांगड़ा, निखिल जांगिड़,सुमित शर्मा,प्रीतम शर्मा, सतीश जांगिड़, नितिन शर्मा, रामा फर्नीचर्स के प्रो. चंद्र प्रकाश, दुष्यंत कुमार,काठमण्डी व्यापार संगठन के अध्यक्ष विकास गुप्ता, खजांची दमन शर्मा, जांगिड़ ब्राह्मण शाखा सभा रेवाड़ी के अध्यक्ष सतपाल जांगड़ा तथा लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
इस अवसर पर हुई बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं समाजविद अशोक प्रधान ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर लगी महापुरुषों,शहीदों व विभिन्न धर्मों के आराध्यों की अधिकांश प्रतिमाओं और इनके स्थापना स्थलों के आसपास साफ-सफाई और रखरखाव आदि के हालात उपयुक्त नहीं हैं, बारिश व धूप से बचाव के लिए अनेक प्रतिमाओं पर छतरियां लगाने की तुरंत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि जनहित में जिला प्रशासन, डीएमसी, नगर परिषद चेयरमैन, स्थानीय विधायक, सांसद को मिलकर सभी प्रतिमाओं की सुचारू ढंग से साज-सज्जा, सौंदर्यकरण, फाउंडेशन रिपेयरिंग आदि की आवश्यकतानुसार रेगुलर देखरेख व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए । लोक सेवा मंच की ओर से इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा । उन्होंने कहा कि महापुरुषों, शहीदों और सर्व धर्मराध्यों से ही नागरिक, परिवार,समाज प्रेरणा पाकर अपने सामाजिक जीवन में सुकून और भौतिक जीवन में आगे बढ़ते हैं, इसलिए ऐसी प्रतिमाओं की सम्मानजनक देखरेख की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर व देहात में चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित ऐसी सभी प्रतिमाओं का इस दिशा में समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच जनसहयोग से जोरदार आवाज बुलंद करेगा ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें