Bhagalpur News:लालू - तेजस्वी को जीत के लिए बधाई - चक्रपाणि


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के नवनिर्वाचित एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार झा और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी है। इस अवसर पर श्री हिमांशु ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को भी विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पूरे बिहार की आम जनता और शिक्षित वर्ग का राजद के प्रति अटूट विश्वास है। श्री हिमांशु ने आगे कहा कि बिहार की जनता आज भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव की नीतियों में अपनी गहरी आस्था रखती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य का हर वर्ग तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है और यह जीत उसी जनभावना का प्रतीक है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें