Rewari News :: MPHW बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी MOTP के विरोध में CM और HM के नाम ज्ञापन सौंपा

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने स्वास्थ्य विभाग की MOTP प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लगातार दूसरे दिन प्रदेश भर में उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एम पी एच डब्ल्यू वर्ग को ऑनलाइन तबादला नीति से बाहर रखने की अपील की।

एसोसिएशन के जिला प्रधान दिनेश यादव ने सरकार की सजावटी आदर्श ऑनलाइन नीति की कड़े शब्दों में विरोध करते हुए कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में आदर्श जैसा कुछ नहीं है सरकार ने पारदर्शी नीति का हवाला देते हुए नीति की शुरुआत की थी लेकिन रेस्नेलाइजेशन के नाम पर अनेकों जिलों के बहुत सारे पद बंद कर दिए गए है स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना शासक की जिम्मेदारी है इन हालातों में आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राम भरोसे छोड़ देना तर्कसंगत नहीं है ।प्रदेश भर से ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार को मांगपत्र भेजते हुए विरोध जताया है एवं पदों को ब्लॉक न करने एवं प्रदेश भर में खाली पदों को नियमित भर्ती से भरने की अपील की है एवं जन प्रतिनिधियों ने रोजगार एवं पद बचाने की लड़ाई में एसोसिएशन को भी हर सहयोग का आश्वासन दिया है।


एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की सेवाएं इलाज से न जुड़ी होकर बचाव की हैं समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला कर रोग होने से पहले ही बचाव के लिए आमजन को जागरूक करना है जो कि लंबे समय से सेवाएं प्रदान करने के चलते आम ग्रामीण उन पर विश्वास करते है नई जगह तबादला होने पर उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आमजन के साथ विश्वास बनाने में काफी समय लगेगा जिला सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा। एम पी एच डब्ल्यू वर्ग टीकाकरण, जच्चा बच्चा, परिवार कल्याण सेवाएं, मलेरिया, डेंगू सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, सर्वेक्षण, जन-जागरूकता तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 


एसोसिएशन के राज्य महासचिव सहदेव सांगवान ने प्रदेश भर के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सूबे ME वर्तमान में लगभग एम पी एच डब्ल्यू मेल के 1000 ,महिला के 700 पद एवं सुपरवाइजर के भी सैकड़ों पद खाली है सरकार को चाहिए कि अविलंब सी ई टी पास बेरोजगार डिप्लोमाधारको को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हुए स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को प्रदान करे एवं रेस्नेलाइजेशन के नाम पर पदों को खत्म करने का कार्य बंद करे. तत्पश्चात ऑफलाइन तबादलों का ऑप्शन खोलते हुए दूरदराज जिलों मेवात एवं पलवल में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए।


एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश का एम पी एच डब्ल्यू वर्ग सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के पूर्ण विरोध में है यदि सरकार ने एसोसिएशन के पुरजोर विरोध के बावजूद MOTP प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो एसोसिएशन तुरन्त रणनीति बनाते हुए आंदोलन में कूद जाएगी एवं आमजन को होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें