Rewari News :: जेपीएस के महामेले में पहला पुरस्कार होगा कार, कल जैन पब्लिक स्कूल में होगा महामेला, लग गये झूले, सज गया पांडाल

रेवाड़ी में विभिन्न प्रकार के झूले, प्रस्तुति के लिए विशाल मंच और चारों तरफ से सजा विशाल पांडल। यह तैयारी रविवार 25 अक्तूबर को होने वाले जैन पब्लिक स्कूल के चिर परिचित महामेले के आयोजन का। विद्यालय के मैदान में जहाँ स्वादिस्ट व्यंजनों तथा मनोरंजन खेलों के लिए अलग-अलग स्टालें लगाई गई हैं, वहीं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विशाल मंच भी बनाया गया है। इस बार *जेपीएस फेट* में लक्की ड्रा आकर्षण का केंद्र रहेगा। पहले पुरस्कार के रूप में टाटा टियागो कार निकाली जा रही है।


मेले संबंधी जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा एवं उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने बताया कि यह मेला जेपीएस की यूएसपी का कार्य करता है। इस बार आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियाँ चल रही हैं, जिसमें शहर भर से करीब आठ हजार लोगों के आने की संभावना है। उन्होने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा की अगुवाई में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 


मुख्य अतिथि के रूप में सीए चरणजोत सिंह नंदा शिरकत कर रहे हैं। भव्य आयोजन में एक तरफ जहाँ स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें होंगी तो दूसरी तरफ मनोरजंक खेल व अन्य दुकानें होंगी। विशाल मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जेपीएस आर्केस्ट्रा सभी का मनोरंजन करेगा। 


शाम चार बजे शुरू होने वाले मेले के समापन पर लक्की ड्रा निकाला जाएगा। पहले पुरस्कार के रूप में टाटा टियागो कार, दो दूसरे पुरस्कार के रूप में इल्कट्रिक स्कूटी, तीन एलइडी टीवी निकाले जाएंगे। विद्यालय को 41 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 41 सांत्वना पुरस्कार के रूप में ट्राली बैग दिए जाएंगे। मेले में शहर भर से लगभग 8-10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। लक्की ड्रा के लिए 250 रूपये का कूपन रखा गया है। 


प्रबंधन समिति उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, विजय जैन, प्रद्युम्न जैन व निुपुण जैन के साथ प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या ने तैयारियों का जायजा लिया। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें