Rewari News :: पंजाबी भवन में पंजाबी महिला मंच के डांडिया उत्सव में दिखा फेस्टिव सीजन का भारी उत्साह

 


रेवाड़ी। पंजाबी समाज रेवाड़ी एवं पंजाबी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पंजाबी भवन में एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और त्योहार के उल्लास को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं लाइव गायन-एंकरिंग 'रिवाज इवेंट' द्वारा प्रस्तुत की गई। समारोह की शुरुआत बेबीज प्राइड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रामायण मंचन से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात, प्रोफेशनल गरबा डांस ग्रुप की प्रस्तुति पर पूरा सभागार झूम उठा। डांडिया, विभिन्न मनोरंजक खेल और लकी ड्रा ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया, जिसके अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रीति मलिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर वंदना पोपली ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में इस तरह के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज को एक सकारात्मक दिशा देते हैं। प्रीति मलिक ने कहा ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।


इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में पंजाबी महिला मंच की सभी समिति सदस्याओं—संगीता खुराना, अनु बहल, अनीता भयाना, सुमन चक्रवर्ती, पिंकी चांदना, सीमा चराया, खुशबू नरूला, रीना बाउंट्रा, अलका मलिक, रमनदीप, उषा सहगल, तमन्ना तथा अन्य सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दीं और इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें