Rewari News :: रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में एड्यु कांफ्रेंस *अर्थमंथन* का शानदार आगाज, विचारों के मंथन, नृत्य, गीत एवं अभिनय की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया


रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल JPS में एड्यु कांफ्रेंस *अर्थमंथन* की धूम रही। विचारों के मंथन, नृत्य, गीत एवं अभिनय की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम में जेपीएस सहित एक दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आर्केस्ट्रा ने शाम को रंगीन बना दिया। 




वाणिज्य विभाग की अगुवाई मे चले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप ने प्रधान मोहित जैन के साथ विशेष संवाद सत्र मे जहाँ विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया, वहीं उन्हें असफलता के लिए दूसरों पर दोषारोपण करने की बजाय स्वयं की ताकत पहचान कर लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया।




दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन से हुई। श्री संतोष जैन आडिटोरियम में हुए मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीपार्चन एवं वंदेमातरम से हुई।





प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने अतिथियों का अभिवादन किया। 




विद्यालय गीत के बाद प्रमुख छात्र नतांश एवं प्रधानाचार्या ने अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम की विशेषताओं के साथ भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। स्कूल प्रधान ने अर्थमंथन के विचार को विस्तार से समझाया। विशिष्ट अतिथि आईजीयू के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह, मोटिवेशनल स्पीकर चरणसिंह, ईटीओ जीएसटी प्रवीण कुमार, सीयूइटी एक्सपर्ट सीए मनु गोयल , जीसीसीबी के जीएम प्रशांत यादव ने अलग अलग सत्रों में भाग लिया। उन्होंने अर्थमंथन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।



 
संस्था के प्रधान मोहित जैन तथा मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि देर शाम तक चले कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही नाटिका *सवालों से संभावनाओं तक* में शानदार अभिनय के माध्यम से अर्थमंथन के विचार को समझाया गया। प्रधानाचार्या द्वारा लिखित नाटिका की सभी के दिलों पर छाप छोड गई तो विभिन्न नृत्यों ने समां बांध दिया। प्रबंधन समिति के प्रधान ने कहा कि एड्यु कांफ्रेंस एक सकारात्मक प्रयास है भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। तकनीकी सत्रों में विद्यार्थियों ने पीपीटी प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, तो जेपीएस आर्केस्टा में विभिन्न वाद्य यंत्रों का हुनर भी दिखाकर ऐसा समां बाँधा कि सभागार तालियों से गूंज उठा।उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। 




आपको बता दे की जेपीएस की ओर से दो दिवसीय अर्थमंथन एड्यु कांफ्रेंस का आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास है जिसका उद्देश्य शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नही, अपितु युवाओ को कौशल से जोडकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम में 12 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि *अर्थमंथन* केवल अर्थव्यवस्था का मंथन नहीं है। 




इसके विभिन्न सत्रों में जीवन मूल्यों एवं तकनीक के सामंजस्य का भी मंथन होगा। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें