Rewari News :: हरियाणा एटक के 18वें राज्य सम्मेलन का जाट धर्मशाला में भव्य समापन, 71 सदस्यीय नई आम परिषद सर्वसम्मति से गठित, अनिल पवार फिर बने महासचिव


अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) हरियाणा राज्य का 18 वां राज्य सम्मेलन दिनांक 23-24 अक्टूबर 2026 को जाट धर्मशाला, रेवाड़ी में बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

सम्मेलन के पहले दिन 23 अक्टूबर को 11 बजे से डेलीगेट एंट्री शुरू हुई, 2 बजे झंडा ध्वजारोहण हुआ और 3 बजे खुला सत्र प्रारंभ हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता कामरेड अमरजीत कौर ने मजदूर आंदोलन का मार्गदर्शन किया। शाम 5 बजे डेलीगेट सेशन शुरू हुआ, जिसमें प्रदेश रिपोर्ट पर गहन विचार-विमर्श हुआ।


आज 24 अक्टूबर को समापन समारोह में सम्मेलन ने अपनी नई *71 सदस्यीय आम परिषद सर्वसम्मति से चुनी*।

सम्मेलन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि *राज्य एटक की बागडोर पुनः कामरेड अनिल पवार एडवोकेट को महासचिव के रूप में सौंपी जाए।* इसी के साथ *कामरेड पहल सिंह तंवर को राज्य अध्यक्ष* चुना गया है।

*नवनिर्वाचित राज्य कमेटी इस प्रकार है:*

राज्य चेयरमैन - कामरेड बेचू गिरी

उप महासचिव - हरभजन सिंह एडवोकेट

राज्य सचिव मंडल - जयवीर घंघस, कुलदीप सिंह, सतपाल नैन, सुरेश गोड़, बिधम्बर, एम.एल. सहगल, हरिनारायण, ईश्वर शर्मा, सतपाल सरोहा, अनीता यादव, आर.एन. सिंह, सतीश खड़कड़, विनोद कुमार, सतीश नाहड़, मनोज कुमार आदि


कोषाध्यक्ष - बलवीर कंबोज

सम्मेलन को राष्ट्रीय नेतृत्व ने संबोधित किया। *कामरेड अमरजीत कौर, राष्ट्रीय महासचिव, कामरेड विधासागर गिरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कामरेड सी.एस. प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव* ने कहा कि हरियाणा में एटक का आंदोलन मिसाल है और ठेकेदारी प्रथा, निजीकरण, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जाएगा।


पूरे हाउस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संकल्प लिया कि मजदूर-कर्मचारी-किसान एकता को और मजबूत किया जाएगा।

अनिल पवार नेकहा की सभी मिलकर एटक को हरियाणा में और मज़बूत करेगे और इस सम्मेलन में आठ प्रस्ताव पास किए गए जिसको सरकार के पास भेजा जाएगा 

आख़िर में राज्य अध्यक्ष पहल सिंह तंवर ने सभी का धन्यवाद करते हुए सम्मेलन का स्मापन किया.


सम्मेलन का नारा रहा - *"मजदूर-कर्मचारी-किसान एकता जिंदाबाद, एटक जिंदाबाद।"* VP दहिया रेवाड़ी पहलीबार AITUC के राज्य कार्यकारणी सदस्य बनाए गए V P दहिया मुख्य रूप राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड अमरजीत कौर जी,ML शहगल जी, व राज्य कमेटी में चेयरमैन बच्चू गिरि जी राज्य अध्यक्ष पहल सिंह तंवर जी,राज्य महासचिव अनिल पंवार जी, राज्य उपाध्यक्ष कश्यप जी, विनोद कुमार जी आदि का आभार व्यक्त किया

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें