Rewari News :: वार्ड नंबर 25 से नगर पार्षद डॉ सत्यनारायण यादव ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर "आंगन मिलन" कार्यक्रम का रिबन काटकर शुभारंभ किया

 

रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 25 के पार्षद डॉ. सत्यानारायण यादव ने वीरवार को अपने वार्ड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह/कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. सत्यानारायण यादव ने अभिभावकों से बच्चों से जुड़ी कुरीतियों एवं सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।


यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 25 के विकास नगर, सुभाष बस्ती एवं आदर्श नगर, रेवाड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए गए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें