Rewari News ::: नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष में "जय माता दी लेखन" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा :: ललित अग्रवाल

नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाडा, रेवाड़ी द्वारा बच्चों के लिए “जय माता दी” लेखन अभियान शुरू किया जा रहा है।


इस अभियान में 8-15 साल के बच्चे ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण करवाए, इसके उपरांत मंदिर समिति से संपर्क करके “जय माता दी” पावन नाम लिखने के लिए कॉपी प्राप्त करें और अपने घर पर श्रद्धा एवं भक्ति से “जय माता दी” 1008 बार लिखें। लेखन पूर्ण होने के बाद कॉपी मंदिर समिति को वापस जमा करवाए। 


मंदिर समिति सचिव ललित अग्रवाल ने बताया की बच्चों द्वारा श्रद्धा से लिखे गए इन “जय माता दी” नाम वाली पुस्तकों को माता रानी के श्री चरणों में एवं मंदिर लेखा रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। सभी 108 बच्चों को मंदिर समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी पहली बार इस अभियान की शुरुआत की है इसलिए केवल 108 बच्चों का ही पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक भक्त जल्द से जल्द ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर अपना पंजीकरण करवाए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें