Rewari News :: श्रद्धा भाव एवं भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती. महर्षि वाल्मीकि चौक पर रामायण के रचयिता को माल्यार्पण कर याद किया

देश भर में श्रद्धा भाव एवं भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती. महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर सरकार प्रशासन एवं संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन. रेवाड़ी के बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन. महर्षि वाल्मीकि चौक पर रामायण के रचयिता को माल्यार्पण कर याद किया.



देशभर में आज 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। रेवाड़ी में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रेवाड़ी में महर्षि वाल्मीकि चौक पर प्रशासन द्वारा बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा माल्यार्पण कर महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया गया. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई. संस्था की ओर से महर्षि वाल्मीकि चौक पर भंडारा आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.




रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान विनीता पीपल तथा उप प्रधान निखिल यादव मांढ़ैया का महर्षि वाल्मीकि चौक मार्केट के सभी दुकानदारों ने फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया और मार्केट प्रधान कैलाश सैनी की ओर से कुछ समस्या उनके सामने रखी और उन्हें जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दुकानदारों को दिया गया. इस मौके पर सतीश मस्तान की टीम की ओर से नुक्कड़ नाटक पेश कर नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर बल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर चेयरपर्सन पति नरेंद्र पीपल, पूर्व पार्षद सुरेश सैनी, निखिल यादव मांड्या, रीना चावरिया, त्रिलोक चावरिया, विकास कुमार, सुरेश सैनी पूर्व पार्षद, नीरज कमार, पार्षद डॉक्टर सत्यनारायण, पार्षद मनीष टिकानिया तथा पार्षद देवेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे.



    
नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारत देश के आदि कवि माने जाते हैं। उनके जीवन से वर्तमान पीढ़ी को कड़ी मेहनत और शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हजारों साल पहले उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण को सबसे पहले लिखा, जिसका आज भी श्रद्धा भाव से मनन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें जीवन में महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। 




उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण हैं। उनके जीवन और साहित्य से मानवता, नैतिकता तथा आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को केवल समारोहों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक कार्यों में उतारना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज को आगे बढ़ाने की राह मिलती है। इस मौके पर चेयरपर्सन विनीता पीपल ने महर्षि वाल्मीकि चौक के सामने बने डंपिंग स्टेशन को हटाने तथा नगर परिषद में पार्षदों की गुटबाजी और दो धड़े बनने तथा विकास के मुद्दों पर पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए.
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें