Rewari News :: सड़क सुरक्षा व अपराध नियंत्रण पर पुलिस का 'बड़ा प्रहार': बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले 3,673 वाहनों के काटे चालान, 219 वाहन जब्त; 1 नवंबर से चलेगा विशेष महाअभियान

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा की अगुवाई में रेवाड़ी पुलिस सड़कों पर आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। बिना नंबर प्लेट, फर्जी/अवैध प्लेट और संदिग्ध वाहनों के माध्यम से होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। 

बीते 28 दिनों में 3,673 वाहनों के काटे चालान, 219 वाहन किए इंपाउंड/जब्त

एसपी रेवाड़ी के निर्देशानुसार यातायात पुलिस एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते 28 दिनों में बिना नंबर प्लेट तथा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले 3,673 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 219 वाहनों को इंपाउंड (जब्त) किया गया है।


1 नवंबर से शुरू होगा सघन महाअभियान:

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 01 नवंबर से पूरे जिले में एक विशेष सघन चेकिंग अभियान का आगाज किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख चौराहों, अंतरराज्यीय सीमा नाकों और राष्ट्रीय/राज्यीय राजमार्गों पर पुलिस की टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। बिना HSRP व वैध नंबर प्लेट के दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ वाहनों को जब्त करने की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी रेवाड़ी का संदेश:

"वाहन पर सही और स्पष्ट हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना सिर्फ कानूनी अनिवार्यता ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी एक महत्वपूर्ण कवच है। जिन वाहन स्वामियों ने अब तक अपने वाहनों पर HSRP नहीं लगवाई है, वे 01 नवंबर से पहले अधिकृत केंद्रों से इसे अनिवार्य रूप से लगवा लें। जिला पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य चालान काटना या परेशान करना नहीं, बल्कि चालकों में कानून के प्रति सम्मान और सड़क सुरक्षा की भावना विकसित करना है।"

आमजन व वाहन चालकों से अपील:

रेवाड़ी पुलिस जिला वासियों और सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें और सुरक्षित व अपराध-मुक्त रेवाड़ी के निर्माण में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें