Rewari News :: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रेवाड़ी अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद का अवलोकन किया

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज रेवाड़ी अनाज मंडी में चल रहे खरीद कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शुक्रवार 30 अक्तूबर को फसल खरीद का काम बंद रहेगा।


अनाज मंडी में पहुंचने पर रेवाड़ी के एसडीएम दलबीर सिंह व डीएमईओ सत्यप्रकाश यादव ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया। मंडी प्रधान अशोक यादव, उप प्रधान राधेश्याम मित्तल, नवल किशोर गुप्ता,  अजय मित्तल आदि ने सीवरेज लाइन और अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने का कृषि मंत्री से अनुरोध किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि ये विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करवाए जाएंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें