रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल की बाल शाखा *अंकुर* स्कूल में आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे अंकुरों ने शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से सुंदर कलाकृतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका रेणिका जैन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया.
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जहाँ नन्हे बच्चों की प्रस्तुति सभी के दिलों पर छाप छोड गई, वहीं पंचतंत्र की कहानियाँ सुन और तारामंडल देख बच्चे अभिभूत हो उठे। प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, विजय जैन, निपुण जैन, प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अतिथियों व आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी मे नन्हे बच्चों ने जंगल स्टोरी कक्ष मे पंचतंत्र की कहानियों का लुत्फ उठाया। तारामंडल में उपग्रह व तारों की जानकारी पाकर बच्चे अभिभूत हो उठे। बच्चों व अभिभावकों के सहयोग से बनी खेत से प्लेट तक की प्रदर्शनी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
प्रदर्शनी में खेत-खलिहान, फसलों तथा पौष्टिक भोजन की रोचक जानकारी दी। बेस्ट आउट आफ वेस्ट कलाकृतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रही।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें