बाजरे की फसल की खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी के लिए गांव वाइज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार 19 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिनों में अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे। इसका उद्देश्य मंडी में फसल की आवक को व्यवस्थित करना और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा प्रदान करना है।
मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 अक्टूबर सोमवार को रेवाडी, चिताडूंगरा, बवाना गुर्जर, टीट, कुंडल, हरजीपुर, ढाणी सांतो, रोलियावास, आलियावास, माखरिया, राजपुरा ईस्तमुरार, धामलावास, तिहाडा, आनंदपुर, बगथला, साल्हावास, पांचौर, डवाना, सांपली गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
20 अक्टूबर मंगलवार को गोबिन्दपुरी, आराम नगर, कनुका, भाण्डौर, पुन्सिका, नंगली गोधा, राजियाकी, गोलियाकी, गुमीना, खेडी मोतला, मुकन्दपुर बसई, धामलाका, जांटी, जाटूवास, जलियावास, ड्योढयी, राजपुरा खालसा, धामलावास, पिथडावास, ढोकिया, डुमावास, गांगोली, घुडकावास, बावल गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल रहेगा।
21 अक्टूबर बुधवार को शेखपुर, नांगल शबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुलहेडा कलां, दुल्हेडा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेडा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना, प्रागपुरा गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
22 अक्टूबर गुरुवार को झांझनवास, पीवरा, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, कुतुबपुर जागीर, राजपुरा खालसा, रसुली, श्रीनगर, कुमरोथा, मायण, बिटोडी, सांझरवास, चांदूवास, रामसिंहपुरा, कसौला कसौली, कान माजरा, कालूवास, धारण, मोहम्मदपुर गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल रहेगा।
23 अक्टूबर शुक्रवार को बिशनपुर, नांगल उगरा, नांगल तेजू, साबन, हरचंदपुर, कालडावास, भैरामपुर भडंगी, खरखरी, आसरा का माजरा, राजगड, माजरी दूदा, रूद्ध, चिरहाडा, नरसिंहपुर गढी गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
24 अक्टूबर शनिवार को ओढी, खेडी धरचाना, रणसी माजरा, खुरमपुर, गुजर माजरी, कमालपुर (बावल), खेडी डालूसिंह, केशवपुर, सैदपुर उर्फ जैतपुर, भहरागपुर, भगवानपुर (बावल), रसियावास, जलालपुर, गोबिन्दपुर (बावल), चौकी न 01, सुठानी, सुठाना गांवों के किसान अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे।
मार्केट कमेटी ने किसानों से अपील की है कि वे जारी शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें