Rewari News :: जन स्वास्थ्य विभाग ने बोरिंग का रेतीला पानी सीवर में छोड़ने की शिकायत का मौका मुआयना कर कार्रवाई के लिए MC को पत्र लिखा

रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 23 स्थित कंपनी बाग गली नंबर 1 में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक डाटा प्रिंटिंग फैक्ट्री द्वारा नई सबमर्सिबल मोटर लगाकर बोरिंग से निकली मिट्टी सीवर लाइन में डाल दी गई तथा सीवर चैंबर को भी क्षतिग्रस्त किया गया।



जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद कार्यालय को पत्र लिखकर इस संबंध में  अवगत कराते हुए कहा कि संबंधित फैक्ट्री का तुरंत निरीक्षण करवाकर इसके कनेक्शन एवं बोरिंग की वैधता की जांच की जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और सीवर लाइन में मिट्टी डालने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।


कृपया जनहित में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जन सुविधाएँ सुचारू रूप से चलती रहें।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें