Rewari News :: जय किसान आंदोलन का बाजरा एमएसपी धरना स्थगित, भावांतर योजना के तहत भुगतान जल्द करने की मांग


रेवाड़ी में जय किसान आंदोलन का बाजरे की सरकारी खरीद एवं एमएसपी को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 20 वे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अभय सिंह फिडेडी ने की तथा धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बलियरखुर्द ने किया। जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडियों का दौरा किया और बाजरे की बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंडियों में किसानों का बाजरा लगभग 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है। भावांतर योजना के तहत यदि किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर मिलता है, तो उन्हें कुल 2900 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि प्राप्त हो सकती है।


जय किसान आंदोलन के नेता चौधरी सतपाल मिलकपुर ने कहा कि किसानों से बातचीत के दौरान पता चला है कि जिन किसानों ने 1 अक्टूबर से अब तक अपना बाजरा बेच दिया है, उन किसानों को अब तक जे फॉर्म नहीं मिला है दुकानदार कह रहे हैं कि जे फॉर्म पोर्टल अभी नहीं खुला है उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित पोर्टल को जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि किसान समय पर अपनी फसल का विवरण दर्ज करवा सकें और उन्हें भावांतर योजना की राशि मिल सके। जय किसान आंदोलन के रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष श्री बाबूलाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को बाजरे का भाव लगभग 2300 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। बाजरे की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर जय किसान आंदोलन ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। इस आंदोलन के कारण किसानों को अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें