Rewari News :: बाल भवन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 का डीसी ने किया शुभारंभ, तीन हजार से अधिक बाल प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे


रेवाड़ी के बाल भवन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2026 का डीसी ने किया शुभारंभ. तीन हजार से अधिक बाल प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जलवा. जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आज से 10 दिवसीय बाल महोत्सव 2026 का आगाज.


रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल महोत्सव 2026 का आगाज हो गया। डीसी अभिषेक मीणा ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बार बाल महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 3000 बाल प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। 


जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि बाल महोत्सव का कार्यक्रम 1 नवम्बर तक चलेगा। एक नवम्बर को हरियाणा दिवस व जिला की स्थापना दिवस को पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन रागिनी का विशेष कार्यक्रम/ प्रतियोगिता होगी । इस अवसर पर आस्था कुंज बाल गृह के सभी बच्चों नें बाल महोत्सव में भागीदारी की और उपायुक्त को बुक्का देकर उनका स्वागत किया ।  


इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, उप-जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी, मनोज कुमार, Retd. कार्यकारी अधिकारी एवं परिषद के कार्यकारिणी समिति के सदस्य, रिपु दमन गुप्ता, कार्यकारिणी समिति सदस्य, लेफ्टिनेंट कमांडर शंकर सिंह, अशोक कुमार नामवाल, DMS, डॉ. कविता गुप्ता, आजीवन सदस्य, श्रीमति दीपा भारद्वाज, डॉ सुधा यादव, आजीवन सदस्य, बाल कल्याण समिति के चेयर पर्सन श्रीमति श्रुति शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमति नीतू चौधरी, श्रीमति कुसुमलता, प्रवीण शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा विभाग से निर्णायक मण्डल तथा बाल भवन का अमला उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने अपने संदेश में कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी द्वारा आयोजित बाल महोत्सव में लगभग 3000 बच्चे विभिन्न विधालयों से प्रतिभागिता करेंगे जोकि एक अच्छी संख्या है । उन्होने कहा कि बच्चे प्रतियोगिता में खुले दिल से भागीदारी करें। परिषद सभी सुविधाएं बच्चों को मुहैया करवाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है उन्होने बाल महोत्सव के आयोजन पर खुशी जाहीर करते हुये परिषद की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की और परिषद के प्रयासों को सराहा उन्होने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, डांस, सिंगिंग, स्केटचिंग, पोस्टर मेकिंग आदि के माध्यम से जहां बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जाता है वहीं बच्चे इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को भी निखार पाते हैं । बाल महोत्सव एवं परिषद की गतिविधियों मे बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए उन्होने परिषद के गैर सरकारी कार्यकारिणी, आजीवन सदस्यो, स्कूल मेनेजेमेंट का आभार जताया और चाहा कि हम सब मिलकर बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे। 



बुधवार को बाल महोत्सव के तहत हस्त लेखन के हिंदी और अंग्रेजी दोनों समूहों, दीप मोमबत्ती सज्जा वर्ग 2, समूह नृत्य वर्ग दो, प्रश्नोत्तरी वर्ग 2 और 3, डिक्लेमेशन प्रतियोगिता वर्ग तीन और वर्ग 2 और 3 की देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिताएं कराई गई। 


इस मौके पर मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में खुले दिल से भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह परिषद बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हम क्विज, डांस, सिंगिंग, स्केचिंग व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे भी इन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। उत्सव में आस्था कुंज बाल गृह के बच्चे भी शामिल हुए जोकि डीसी अभिषेक मीणा से मिले और उनको पौधा भेंट किया। 



अपनी बात रखते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेन्द्र यादव ने कहा कि बाल महोत्सव 2026 एक नवंबर तक चलेगा। इस बार एक नवंबर को हरियाणा दिवस और जिला रेवाड़ी के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन रागिनी का विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिता कराई जाएगी। 


कार्यक्रम में उप-जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, उक्त परिषद की कार्यकारिणी समिति के सदस्य मनोज कुमार, रिपुदमन गुप्ता, ले. कमांडर शंकर सिंह, डीएमएस अशोक नामवाल, आजीवन सदस्यों में डा. कविता गुप्ता, दीपा भारद्वाज, डा. सुधा यादव, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन श्रुति शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य नीतू चौधरी, कुसुमलता, प्रवीण शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा विभाग से निर्णायक मंडल सहित बाल भवन के कर्मचारी उपस्थित थे। 


हैंड राईटिंग हिंदी वर्ग एक : आरपीएस स्कूल से रियांशी प्रथम, केरला स्कूल से तन्वी द्वितीय व अरावली स्कूल से निशांत तृतीय तथा अदिति, पूर्वी व याशिका ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।


हैंड राईटिंग अंग्रेजी वर्ग एक : आरपीएस स्कूल से श्रृद्धांशी ने प्रथम, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल से युवान ने द्वितीय व वीआईपी स्कूल से चहक ने तृतीय तथा नव्या, एश्वर्या, गतिक, चिंकी, हर्षिता, प्रिष्टी सिंह, प्रियंका चौहान, वनिका, अंजलि, मिष्टी व दीक्षा को सांत्वना स्थान मिला। दीया-कैंडल मेकिंग वर्ग दो: आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल से सहाना प्रथम, केरला स्कूल से मानवी द्वितीय व आरपीएस स्कूल से लोकिता तृतीय तथा महिता, याना, खुशबू, जानवी व मानवी कोे सांत्वना स्थान मिला। 


समूह नृत्य वर्ग दो : आरपीएस पब्लिक स्कूल प्रथम, सैनी पब्लिक स्कूल द्वितीय और समर वैली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता वर्ग तीन : भाविक कुमार व चेतना शर्मा सीआर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, तेजस्वी यादव व अनामिका आरबीएस स्कूल धारूहेड़ा द्वितीय व माही व हितांशु प्रथम इंटरनेशनल स्कूल तृतीय। समूहगान वर्ग दो: आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल द्वितीय व कैनाल वैली पब्लिक स्कूल तृतीय। समूहगान वर्ग तीन: आरपीएस पब्लिक स्कूल प्रथम, कैनाल वैली स्कूल द्वितीय व राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें