Rewari News :: सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज (वृंदावन) वाले ने श्री नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध रेवाड़ी शहर में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज (वृंदावन) वाले ने श्री नगरकोट कांगड़ा माता मंदिर (गुर्जरवाडा) रेवाड़ी में आकर माता जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव ललित अग्रवाल ने कहा कि श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज से उनकी यह दूसरी मुलाकात है इससे पहले वह श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज से ग्यारस कीर्तन में श्री खाटू श्याम बाबा की नगरी खाटू धाम में कोलकाता वाली धर्मशाला में मिले थे और महाराज जी के साथ-साथ श्री जयप्रकाश पुजारी जी सालासर वाले भी आए थे वह उनसे भी मिले थे और दोनों गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया.


मंदिर कमेटी सचिव ललित अग्रवाल ने इसके साथ-साथ यह भी कहा कि श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज बहुत ही अच्छे और नेक इंसान है उनके मात्र एक फोन कॉल पर और मैसेज पर महाराज जी ने श्री नगरकोट कांगड़ा माता देवी जी (गुर्जर वाडा) रेवाड़ी में आने का विचार बनाया और माता जी के दर्शन करने का भी प्रोग्राम फाइनल कर दिया और इससे पहले उन्होंने रास्ते में प्राचीन संकट मोचन श्री बड़ा तालाब हनुमान मंदिर के भी दर्शन कर बजरंगबली जी का भी आशीर्वाद लिया. उन्होंने बताया कि इससे पहले सुप्रसिद्ध भजन गायिका मनीषा ठाकुर भी रेवाड़ी आ चुकी है. 



श्री कुंज बिहारी दास महाराज जी ने कहा की नगरकोट माता देवी मंदिर गुर्जरवाडा रेवाड़ी और बजरंगबली महाराज बड़े तालाब वाले बजरंगबली जी के दर्शन कर कर मन को बहुत शांति और खुशी मिली आगे से वह भविष्य में जब-जब भी रेवाड़ी कोई भी कार्य से या कीर्तन में या प्रोग्राम में आएंगे बड़े तालाब बजरंगबली हनुमान जी के और नगरकोट कांगड़ा माता देवी मंदिर (गुर्जरवाडा) रेवाड़ी के दर्शन जरूर करने आएंगे और इसके साथ-साथ महाराज जी ने यह भी कहा कि ललित अग्रवाल के सहयोग से ही उन्हें रेवाड़ी में आकर बजरंगबली हनुमान मंदिर और नगरकोट कांगड़ा माता देवी मंदिर गुर्जरवाडा रेवाड़ी के बारे में भी पता चला की ऐसे ऐसे रेवाड़ी में भी इतने वर्षों पुराने प्राचीन संकट मोचन मंदिर भी है और उनके दर्शन करने का भी मौका मिला और परम सौभाग्य प्राप्त हुआ.


मंदिर कमेटी के सचिव ललित अग्रवाल ने यह भी कहा कि महाराज जी तो थोड़ा और भी रुकते उनके घर पर चाय नास्ते का भी प्रोग्राम था परंतु महाराज जी पहले ही रास्ते में किन्हीं कारणों से या ट्रैफिक जाम के कारण लेट हो चुके थे और उन्हें कीर्तन के प्रोग्राम में भी बेरली रोड संजय गार्डन में भी जाना था आखरी में जाते-जाते महाराज जी ने यही कहा कि मेरा इतनी जल्दी जाने को मन तो नहीं कर रहा बजरंगबली और माता जी के दोनों के ही दर्शन करके दिल में अलग ही खुशी मिली है परंतु संकीर्तन में भी मुझे जाना जरूरी है फिर कभी माताजी और बजरंगबली का बुलावा आएगा तब जरूर आएंगे. 


ललित अग्रवाल मंदिर कमेटी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी जिला सचिव है जो धर्म-कर्म में विश्वास रखते हुए समय-समय पर धार्मिक आयोजन करते रहते हैं. ललित अग्रवाल ने 9 सितंबर को अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर मनाया था और भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भाग लेने की बात कही. इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से निशा अग्रवाल उपाध्यक्ष, ललित अग्रवाल सचिव, दीक्षा अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रवि शर्मा,  नितिन, हरीश, पंकज तथा रजत जैन आदि मौजूद रहे.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें