रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन के पूर्व अध्यक्ष पीपी रोटेरियन जे.पी. चौहान को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में वर्ष 2027-28 के लिए एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर - इवेंट्स नियुक्त किया गया है, यह नियुक्ति डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2027-28 डॉ. पुष्पा सेठी द्वारा की गई है, इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि चौहान ने कहा कि यह हमारे क्लब के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, पीपी रोटेरियन जे.पी. चौहान जी एक समर्पित और कर्मठ रोटेरियन हैं, उनकी यह नियुक्ति उनकी वर्षों की निस्वार्थ सेवा का सम्मान है, हमें पूरा विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से डिस्ट्रिक्ट 3011 के इवेंट्स नई ऊंचाइयों को छुएंगे और पूरे क्लब की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देती हूँ.
वहीं मानद सचिव रोटेरियन आरती अरोड़ा जी ने कहा कि पीपी रोटेरियन जे.पी. चौहान जी को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर इवेंट्स बनने पर बहुत-बहुत बधाई, यह न केवल उनके लिए बल्कि हम सभी रेवाड़ी मेन परिवार के लिए गौरव की बात है, उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं, इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह पूरे क्लब के लिए गर्व की बात है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें