कर्नाटक की महामहिम राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी आगामी 1 नवंबर 2026 को पहली बार रेवाड़ी पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस दौरान महामहिम राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महामहिम राज्यपाल डॉ. सुधा यादव सबसे पहले अपने गांव धामलावास पहुंचेंगी, जहां वे डिप्टी कमांडेंट सुखवीर सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।
इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल रेवाड़ी स्थित बीएमजी एलिजेंट सिटी पहुंचेंगी। यहां वे सुनील सरपंच, ग्राम पंचायत निखरी के मकान नंबर 140 , 3rd floor पर आयोजित गृह प्रवेश समारोह में शिरकत करेंगी। इस अवसर पर परिवारजनों एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
इस अवसर पर योगेश यादव (निखरी), दीपक , नवीन यादव (सेक्टर-18), सचिन दादा (कौनसीवास), अमन यादव (धामलावास), सुभाष सरपंच (धामलावास), ललित कौशलिया, प्रीतम चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष, रामोतार कतोपरी, सुरेंद्र माडिया जिला पार्षद , सतपाल नाहड सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
महामहिम राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी का यह रेवाड़ी दौरा क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके आगमन से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। गृह प्रवेश समारोह में उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें