रेवाड़ी- रेजांगला शौर्य समिति के तत्वाधान में 7 नवंबर को सांय 6 बजे स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों के नाम दीपोत्सव मनाया जाएगा।आज समिति के मुख्यालय कनीना हाउस में संजय राव की अध्यक्षता में प्रबंधक कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया। महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया की रेजांगला युद्ध के दौरान 1962 में जब देश वासी दिवाली उत्सव मना रहे थे, अहीरवाल के रण बांकुरे सीमा की रक्षा करते हुए खून की होली खेल रहे थे।
18 नवंबर को हर वर्ष की भांति युद्ध स्मारक पर प्रात 9 बजे वैदिक हवन के साथ रेजांगला शौर्य दिवस की शुरुआत होगी। वीर नारियों का सम्मान, सैनिक स्कूल के एक होनहार व जरूरतमंद छात्र को कर्नल राव राम सिंह स्कॉलरशिप, 18 नवंबर को जन्मी मेधावी दो बालिकाओं को श्रीमती रश्मि यादव मेमोरियल, अन्य दो बालिकाओं को श्रीमती इंदिरा यादव मेमोरियल के तहत 10/10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप राशि भी प्रदान की जाएगी।
बैठक में राव केहर सिंह एडवोकेट, उत्तम सिंह जैलदार, सूबेदार महेंद्र सिंह, सूर्यकांत सैनी, वी पी शर्मा,रूप चंद नम्बरदार,प्रदीप यादव, विजय नारायण, दाताराम शर्मा, राकेश खोला, सरपंच सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें