Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी संगठन ने अनाज मंडी रामलीला मंचन की जगह बदलने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का एक शिष्टमंडल युवा जिला प्रधान मोनिका यादव की अध्यक्षता में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। समय सिंह प्रधान ने कहा कि बाजरे की फसल की आवक मंडी में बहुत ज्यादा हो गई। सीजन शुरू होने पर आने वाले दिनों में और ज्यादा अराइवल की संभावना है। कुछ साथी अनाज मंडी के टीन नीचे रामलीला करना चाहते हैं, जिससे किसानों को और व्यापारियों को एतराज है। अगर वहां रामलीला करेंगे और बारिश हो गई तो किसान अपना अनाज कहां रखेंगे? वैसे भी अनाज मंडी के अंदर तरह-तरह के व्यापारी अपनी दुकान लगाए बैठे हैं, जिससे आने-जाने में और किसानों को परेशानी होती है।  


प्रधान ने चेतावनी भरे लहजे में बताया कि अगर अनाज मंडी में रामलीला होगी तो हमें एतराज है। रामलीला आयोजकों से पहले अपील कर चुके कि आप रामलीला कहीं और स्थान पर करो। इस पर एसडीएम ने गंभीरता से कहा कि हम बात करके और रामलीला की जगह बदलवाएंगे। इस मौके पर एससी सेल के जिला प्रधान राजकुमार, तोताराम ढाकिया, विजय शर्मा नांगल मूंदी और रोशन लाल दरोगा व वेद सुल्तानिया तथा अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें