Rewari News :: श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला समिति द्वारा प्रभु श्रीराम की पावन लीला का भव्य मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा

श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक डायरेक्टर भारत भूषण कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व भगवान हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। रामलीला के सचिव याद के. सुगंधने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाली रामलीला के भव्य मंचन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्री घंटेश्वर मंदिर के प्रांगण में प्रभु श्रीराम की पावन लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।



रामलीला के निर्देशक भारत भूषण कश्यप व राजेश पंवार ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को विधि-विधान से श्री गणेश पूजन के साथ होगा। प्रथम दिन श्रवण कुमार नाटक का सजीव मंचन किया जाएगा। प्रधान अनुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में रामलीला प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे प्रभु वंदना एवं प्रार्थना के साथ शुरू होगी और रात्रि प्रभु इच्छा तक चलेगी। दर्शकों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए रात्रि 9:00 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें, ताकि रामलीला की शुरुआत समय पर हो सके। रामलीला मंचन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए अलग सुरक्षात्मक व्यवस्था की जा रही है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे पंडाल में पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर सुरक्षा रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु एवं दर्शक शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में रामलीला का आनंद ले सकें।


दर्शकों के आकर्षण एवं रामलीला को और अधिक भव्य बनाने के लिए स्थानीय कुशल एवं अनुभवी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। कलाकारों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह है तथा मंचन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की पावन लीला का दर्शन करने तथा धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर समिति के संरक्षक रमेश वशिष्ठ, चेयरमैन प्रेम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता, निर्देशक भारत भूषण कश्यप, राजेश पंवार, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उप सचिव सुभाष गुप्ता, संगीत निर्देशक श्रीपति सिंह, मेकअप सज्जा बाबुलाल गुप्ता, गौरव शर्मा, ललित सैनी, लवली सोनी, अमित कश्यप, विजय पंवार, भारत गुप्ता, विकास गुप्ता, कर्ण गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, संजय जैमिनी, दीपक यादव, रुपेश गुप्ता, रोहित यादव, जय भूषण, गगन, नवीन पंवार, वैभव, मनीष कुमार सैन, गुन्नू, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि कार्यकारिणी के सदस्य एवं कलाकार उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें