रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की आज किसान भवन में एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई. समय सिंह प्रधान ने कहा कि 6 सितंबर को राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूंनी डहीना खंड के गांव लोहाना में आ रहे हैं प्रधान ने जोर देकर कहा कि आपका भावांतर का पैसा नहीं लेंगे किसी भी कीमत पर बाजरा बिकवा के मानेंगे क्योंकि यह सरकार भावांतर की 01 किस्त डाल देती है बाकी किस्त के लिए किसान परेशान होते फिरते रहते हैं.
आगे 2023 का भावांतर क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला था किसानों का 40% पैसा नहीं आए 6 सितंबर को आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और एक बार फिर जोर देकर कहा है कि अबकी बार बाजरे की खरीद करवाएंगे उसके लिए चाहे मंडी का गेट का ताला क्यों ना लगाना पड़े या फिर रोड जाम करना पड़े इससे पीछे नहीं हटेंगे. इस मौके के पर श्यामसुंदर, राजकुमार, शीशराम, मनीषा, कृष्ण, विजय शर्मा, अभय सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामजस कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे!

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें