रेवाड़ी/डहीना/कोसली :: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला ने 27 सितंबर को डहीना गाँव के अंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ओर जननायक चौं देवीलाल जी के नूँह में होने वाले 113 वे सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया जहां कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ उनका स्वागत किया ओर सम्मान रुपी पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा जी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। मंच का संचालन इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने किया।
बावल के कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव डहीना ने की। कार्यक्रम में इनेलो जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मँदौला व इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहें।
चौधरी अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष जननायक चौं देवीलाल जी का सम्मान दिवस समारोह नूँह में 27सितम्बर को मनाया जायेगा। जिसके लिए हरियाणा के हर हलके में जाकर कार्यकर्ताओं व ताऊ देवीलाल जी के चाहने वाले को निमंत्रण दे रहे है। ताकि वो नूंह पहुंचकर जननायक चौधरी देवीलाल कोबपने श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। वही ये उपस्थिति भी ये दिखा देगी कि जननायक चौं देवीलाल के चाहने वाले आज सरकार बदलने का दम रखते है आने वाली सरकार इनेलो की बनेगी इसके लिए हमें बूथ स्तर पर अपनी तैयारी करनी होगी। इसलिए ज्यादा से ज़्यादा लोगों को अपने साथ जोड़े ओर इनेलो पार्टी को मज़बूत करे ताकि हरियाणा में किसान कमेरे की सरकार बन सके। इस अवसर पर वरुण गांधी, नीरज ढहनवाल, एलिस यादव , सभा चन्द रोझुवास, धर्मवीर गामड़िया,कृष्ण बोहका, बीरेन्द्र यादव झाड़ौदा, प्रहलाद सिंह सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें