Rewari News :: गांव लोहाना में भारतीय किसान यूनियन की की ओर से पंचायत का आयोजन, संगठन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने संबोधित किया, किसान यूनियन की ओर से अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा



रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने गांव लोहाणा में एक किसानों की पंचायत की। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जो देश में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो रहा है उसका हम विरोध करते हैं किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए जब देश आजाद हुआ उसे समय गेहूं का क्या रेट था सोने का क्या रेट था इसका सरकार को मिलान करना चाहिए। किसान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सख़्त चेतावनी दी है कि अबकी बार बाजारा खरीदा जाएगा भावांतर नहीं लेंगे और 25 नवंबर को जो पिपली में देशस्तरीय किसानों की रैली है उसका न्यौता भी दिया। 


समय सिंह प्रधान ने बताया कि आज की मीटिंग में संगठन का विस्तार हुआ। संगठन विस्तार में दीपक धोकी, पूर्ण सिंह बावल को सदस्य बनाया गया।2023 का बाजारा भावांतर का पैसा अभी तक नहीं आया है। और किसानों की कई बड़ी मांगों को लेकर चेतावनी दी है अगर 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी एक बड़ा ऐलान करेगी। प्रशासन की तरफ से बी डी यो ज्ञापन लेने के लिए पहुंची कविता ने कहा कि आपकी मांगे सरकार तक पहुंचाएंगे। रवि प्रकाश ने बताया कि जो बीजेपी के नेता हैं वो किसानों की, मजदूरों की आवाजें नहीं उठाते और इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भी किसानों के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया। किसानों को संगठित होना पड़ेगा। और हम अपनी लड़ाई अपने आप लड़ेंगे। 


इस मौके पर महेंद्रगढ़ के प्रधान अजीत सिंह, झज्जर की प्रधान ममता कादयान, दक्षिणी जोन के अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव, मनीषा, मुन्नी बूढ़पुर, करतार डहिना ब्लॉक के प्रधान, कृष्ण सैनी कर्मवीर, सतबीर मास्टर, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, कमल सिंह मास्टर, चरण सिंह खेड़ा, अनूप, लोकेश बावल व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें