Rewari News :: पीएमश्री जेएनवी नैचाना में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

रेवाड़ी में :; पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है जिसका लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 है। कक्षा 11वीं में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 दोनो तिथि को मिलाकर आवेदन कर सकते है। जिसका लिंक 

https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुषमा यादव, पीजीटी कम्प्यूटर विज्ञान के मोबाइल नंबर 9416132633 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें