पूर्व मिस्टर मलेशिया एवं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल के सदस्य टियो शो कंग अपनी पत्नी के साथ रेवाड़ी पहुंचे। फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के निमंत्रण पर वह रेवाड़ी आए हैं। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से उनका माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान टियो शो कंग ने बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अमित स्वामी के करीब तीन दशकों के योगदान और प्रयासों को देखते हुए उन्हें एटलस अवाॅर्ड से सम्मानित किया। अमित स्वामी ने कहा कि वह इससे अभिभूत हैं और इस सम्मान को रेवाड़ी के नागरिकों को समर्पित करते हैं।
इस अवसर पर जिम एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक प्रिंस ग्रोवर, विश्वदीप तंवर, नीरज गुप्ता, हरचंद जांगड़ा, चेतन जांगड़ा, नीरज सोनी, संतोष कुमार सोनी, हेमंत गुप्ता, विपिन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। टियो शो कंग ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया तथा मीडिया से बात करते हुए फेडरेशन में अमित स्वामी के योगदान की प्रशंसा की। अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स प्रमोटर व साउथ एशियन और कॉमनवेल्थ बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी को देश विदेश में अनेक मेडल और सम्मान से नवाजा जा चुका है. किंगडम ऑफ थाईलैंड में संपन्न हुई वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के प्रदर्शन के लिए अमित स्वामी को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें