Rewari News :: रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

जाट धर्मशाला में रविवार को स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति, रेवाड़ी एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट, नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में “स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


समारोह में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन डॉ. वीपी सिंह ने की और स्वागत संजय शर्मा जी ने उन्होंने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. प्रदीप शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में और समाज सेवा के क्षेत्र में भगवान परशुराम शिक्षा समिति का निर्माण करके उल्लेखनीय योगदान दिया और उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की।


समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख प्रतिभाओं में श्रीमती शर्मिला धनखड़, श्री अनिल कौशिक, श्री राकेश कुमार, श्री श्याम सुंदर, श्री कृष्ण भारद्वाज, श्री राज कुमार, डॉ. जय भगवान शर्मा, डॉ. सतबीर इंदौरा, श्रीमती कुसुमलता, श्री दलवीर सिंह, श्री संजय शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, श्री बलविंदर सिंह, श्री अशिविनी, श्रीमती सुधा यादव, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्री सुशील कुमार, श्री शधीर कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री केसरी नंदन, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती योगिता, श्री प्रेम चंद, डॉ. ज्योति, श्री रविंदर कुमार, श्री अमर सिंह, श्रीमती सोनम, श्रीमती पूनम राठी, श्रीमती सीमा राठी, श्री दिनेश कुमार, श्रीमती डिंपल अरोड़ा, श्री लक्ष्मी नारायण आर्य, श्रीमती रचना, श्री मनोज कुमार, श्रीमती रेखा कादयान, श्री अशोक कुमार, श्री जय भारद्वाज, श्री निखिल सोनी, डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. नीरज यादव, श्रीमती उषा रुस्तगी, श्री विपिन शर्मा, श्री देवांशु, श्री सतीश मस्तान, श्रीमती रुबिया भारती, श्री टिंकू प्रधान, श्री वीरेंद्र यादव, भारत विकास परिषद शाखा रेवाड़ी, भारत विकास परिषद शाखा नारनौल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शाखा रेवाड़ी, स्लम एरिया टैलेंट नारनौल तथा न्यूमैन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। सम्मान पुस्तिका में कुल 53 सम्मानितों के नाम दर्ज हैं। समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा-एथलीट श्रीमती शर्मिला धनखड़ तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।


इस अवसर रेवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश लवानिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री धर्मवीर बड़ोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी श्री राजेंद्र शर्मा, श्री सुमेर सिंह, श्री शशि भूषण सैनी, श्री चेतराम सैनी, मुकेश यादव, मनीष कुमार, दिनेश कुमार, डॉ. दुष्यंत, खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी श्री सतवीर नाहरिया, खंड शिक्षा अधिकारी खोल श्री उपेंद्र यादव, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बावल डॉ. करण सिंह, डॉ. संदीप यादव तथा IGU मीरपुर से डॉ. करण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुधीर यादव ने किया. कार्यक्रम के अंत में संयोजक शोभा भारद्वाज ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों, प्रतिभाओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें