नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के तहत श्री गौरी दत्त अग्रवाल पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में “Waste to Wonder Art” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं रचनात्मकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेकार एवं अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक तरीके से उपयोग करते हुए आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया।
विद्यार्थियों ने अपने हुनर और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के वेस्ट मटेरियल को उपयोगी एवं सुंदर कला-कृतियों में परिवर्तित किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि उचित सोच और रचनात्मकता के माध्यम से कचरे का पुनः उपयोग कर उसे उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, कलात्मकता, वेस्ट मटेरियल के उपयोग तथा विषय की प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का विवरण:
🥇 प्रथम स्थान – Jasmine
🥈 द्वितीय स्थान – Varun
🥉 तृतीय स्थान – Daljeet
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को इधर-उधर न फेंकने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा “Reduce, Reuse और Recycle” की अवधारणा को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार “Waste to Wonder Art” प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
इस अवसर पर श्री गौरी दत्त अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल की तरफ से स्कूल विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रेनू वर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा और स्वच्छ भारत मिशन की IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, शुभम, सुमन, अंजू, राधा और विद्यार्थीयों का सहयोग रहा.



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें